shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 
shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कंझावला केस में दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छठवां आरोपी गिरफ्तार | Big success for Delhi Police in Kanjhawala case, sixth accused arrested

kmeindianews

kmeindianews


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हुए कंझावला केस में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने मामले के छठवें आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है। आशुतोष की कार से ही दुर्घटना घटित हुई थी। बता दें कि पुलिस ने घटना के दिन ही मामले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 

आशुतोष ने की आरोपियों की मदद

दिल्ली पुलिस ने 5 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि हादसे के समय आशुतोष कार में मौजूद तो नहीं था लेकिन उसने हादसे के बाद कार में सवार 5 आरोपियों की सहायता की थी। इसके अलावा पुलिस ने बताया था कि मामले में अभी दो आरोपी और हैं जिन्हें गिरफ्तार किया जाना है। इन दो में से पुलिस ने कार के मालिक आशुतोष को आज गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे आरोपी अंकुश खन्ना की तलाश की जा रही है। 

दोनों कर रहे थे आरोपियों को बचाने की कोशिश

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त एसपी हुड्डा ने बताया कि , “सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड पता चला है कि केस में आशुतोष और अंकुश खन्ना भी शामिल हैं। हमें पता चला है कि आशुतोष और अंकुश खन्ना के रूप में पहचाने गए दो लोग हादसे के समय कार में मौजूद 5 आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे।” 

मृतका अंजली और आरोपियों में नहीं था कोई संबंध

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय अंजलि और पांचों आरोपियों के बीच किसी भी संबंध होने से इनकार किया है। पुलिस ने यह खुलासा सीसीटीवी फुटेज और मामले में शामिल सभी लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (के विश्लेषण के आधार पर किया है। पुलिस ने बताया कि अंजलि की दोस्त निधि का भी आरोपी व्यक्तियों से कोई संबंध नहीं था।

अब तक 5 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

गौरतलब है कि दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने एक जनवरी को मामले के 5 आरोपी दीपक खन्ना, अमित खन्ना, मिथुन, मनोज मित्तल और कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इन सभी पर गैर इरादतन हत्या और आपराधिक साजिश सहित आईपीसी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। बता दें कि अंजलि की 1 जनवरी की तड़के कार से टक्कर के बाद करीब 12 किलोमीटर तक घसीटे जाने के बाद दर्दनाक मौत हो गई थी।

Source link

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

गया विधान परिषद् का चुनाव किस पार्टी का उम्मीदवार जीत रहा है?

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates