shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 
shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मंगोलपुरी में चाकूबाजी की 2 वारदात में 1 की मौत, 4 घायल | Delhi: 1 killed, 4 injured in 2 stabbing incidents in Mangolpuri

kmeindianews

kmeindianews


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मंगोलपुरी में शुक्रवार शाम बदमाशों के एक समूह ने तीन भाइयों को चाकू मार दिया, जिससे एक की मौत हो गई। उसी दिन, उसी समूह ने दो अन्य लोगों पर भी हमला किया। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पहली घटना में, बाइक को टक्कर मारने पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को जान से मार डाला। जबकि दूसरी घटना में वे अपने दुश्मन को मारना चाहते थे, लेकिन जब वे नहीं मिले, तो उन्होंने दो व्यक्तियों पर हमला किया। बताया जा रहा है कि वे उनके दुश्मन के जानने वाले थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में शाम करीब 4:36 बजे फोन आया। मंगोलपुरी के ब्लॉक में तीन लोगों को चाकू मार दिया गया। घायलों की पहचान अरमान, मोंटी उर्फ मोइन खान और फरदीन के रूप में हुई है और उन्हें संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां अरमान को मृत घोषित कर दिया गया। फरदीन को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

फरदीन ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 2:15 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी उसकी टक्कर शाहरुख नाम के युवक की बाइक से हो गई। इसके बाद उसका शाहरुख और उसकेसहयोगी शाहबीर से विवाद हो गया। उसने आगे बताया, मेरे भाई मोंटी ने शाहरुख के साथ मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का फैसला किया।

मोंटी अपने चचेरे भाई अरमान के साथ शाहरुख से मिलने गया, जहां तीखी बहस शुरू हो गई। शाहरुख और शाहबीर ने अपने सहयोगियों से चाकू लाने और तीनों भाइयों को खत्म करने के लिए कहा। इसके बाद उन बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। बाद में यही बदमाश अपने एक दुश्मन से बदला लेने के लिए मंगोलपुरी के ओ ब्लॉक गए, जिसने कुछ दिन पहले उनके एक भाई की पिटाई की थी।

उन्हें वहां दो लड़के अनुराग और रवि मिले। बदमाशों ने उनसे मैथी के बारे में पूछा, जब वह नहीं मिला, तो उन्होंने उन दो लड़कों को चाकू मार दिया। अनुराग को गंभीर चोटें आईं, जबकि रवि को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बदमाशों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा, शाहरुख और दो अन्य आरोपियों सैफ और विनीत को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

सोर्सः आईएएनएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source link

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

गया विधान परिषद् का चुनाव किस पार्टी का उम्मीदवार जीत रहा है?

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates