shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 
shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पार्टी कार्यक्रम के दौरान अजित पवार ने मंच छोड़ा, सियासी हलचल तेज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल | Ajit Power left the stage during the party program, political upheaval intensified, video viral on social media

kmeindianews

kmeindianews


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र सियासत को बचाने के लिए एनसीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने पूरी ताकत लगाई लेकिन बचा नहीं पाए। आखिरकार बीजेपी व शिवसेना बागी गुट के गठबंधन से एकनाथ शिंदे की नेतृत्व में महाराष्ट्र में सरकार बनी। अब कुछ ही महीने बाद दिल्ली में रविवार को एनसीपी ने मंच सजाया और यहां से लोगों को एकता का संदेश देना चाहती थी, लेकिन इसी बीच एक ऐसा वाकया हुआ कि कार्यक्रम को छोड़िए, उसी का ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा।

गौरतलब है कि दिल्ली में एनसीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान शरद पवार के भतीजे अजित पवार बीच कार्यक्रम को ही छोड़ कर चल दिए। खास बात यह थी कि मौके पर खुद चाचा शरद पवार, प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, प्रफुल्ल पटेल और सुप्रियो सुले जैसे नेता भी मौजूद थे। अब अजित पवार के इस फैसले को लेकर सियासी गरमी बढ़ गई है। कयाए यही लगाए जा रहे हैं कि एनसीपी में इस समय सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

मंच छोड़ने पर सियासी हलचल तेज

राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में अचानक अजित पवार ने मंच छोड़कर राजनीतिक गरमी बढ़ा दी है। जानकारों की माने तो पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह चल रही है। जो रविवार को दिख भी गई। हालांकि एनसीपी की ओर से अभी तक इस तरह की कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम को शरद पवार के बाद अजित पवार को संबोधित करना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अजित पवार से पहले पार्टी अध्यक्ष जयंत पाटिल को संबोधित करने का मौका दिया गया। कयास यही लगाए जा रहे हैं कि यही बात अजित पवार को नागवार गुजरी। फिर वे मौके पर मंच से उठकर चले दिए। हालांकि, अचानक मंच छोड़ने पर सभी उपस्थित नेता देखते ही रह गए और लोगों को समझ नहीं आया कि ये क्या हो गया?

इसके तुरंत बाद सुप्रिया सुले उन्हें मनाने के लिए गईं लेकिन सफल नहीं हुई और वे वापस कार्यक्रम में लौटे नहीं। वहीं मंच पर मौजूद प्रफुल्ल पटेल की तरफ से समर्थकों को मनाने की भी काफी कोशिश की गई। गौरतलब है कि साल 2019 में अजित पवार की मदद से देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी, इसके बाद से ही शरद पवार व अजित पवार के संबंधों में खटास शुरू हो गई थी। हालांकि बीच-बीच में सामने दिख भी जाती है।

हम नहीं झुकेंगे

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इस दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में मौजूद शासकों के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगी। शरद पवार ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए गैर बीजेपी दलों से आह्वान किया। साथ ही बेरोजगारी, महंगाई जैसे तमाम मुद्दों को लेकर हमलावर दिखे।

 

Source link

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

गया विधान परिषद् का चुनाव किस पार्टी का उम्मीदवार जीत रहा है?

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates