

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा के अंबाला के बलाना गांव में शुक्रवार को एक ही परिवार के छह सदस्य रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। उनकी पहचान संगत राम, पत्नी महिंदर कौर, पुत्र सुखविंदर सिंह, उनकी पत्नी रीना और उनकी नाबालिग बेटियों- आशु और जस्सी के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार सुखविंदर ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले परिवार को जहर दिया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला शहर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
सोर्सः आईएएनएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.




