shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 
shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रदेश के युवाओं को अब अपने गाँव में ही मिलेगा रोजगार, जल जीवन मिशन के तहत मिलेगा काम | Youth of the state will now get employment in their village itself, will get work under Jal Jeevan Mission

kmeindianews

kmeindianews


डिजिटल डेस्क, देहरादून। प्रदेश के कम पढ़े लिखे युवाओं को छोटे रोजगार के लिए अब अपना घर नहीं छोड़ना पड़ेगा। जल जीवन मिशन के तहत सरकार ऐसे युवाओं को नजदीकी आईटीआई पॉलिटेक्निक से प्रशिक्षण देकर गांव में ही काम देगी। वह प्लंबर, मिस्त्री बनकर पेयजल योजनाओं के रखरखाव, नए कनेक्शन, पुराने कनेक्शन से जुड़े काम करेंगे।

प्रदेशभर में जल जीवन मिशन के तहत छोटी-बड़ी मिलाकर 16151 परियोजनाएं बन रही हैं। तमाम गांव ऐसे हैं, जहां पहले से ही पेयजल योजनाएं चल रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत इन योजनाओं की जिम्मेदारी विलेज वाटर सेनिटेशन कमेटी (वीडब्ल्यूएससी) को दी जा रही है।

एक बार घर-घर तक नल लगने के बाद इनके रखरखाव, नए कनेक्शन लगाने, पुरानी लाइन की मरम्मत करने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं की जरूरत है। पेयजल विभाग ने तय किया है कि इसके लिए तकनीकी शिक्षा विभाग से सहयोग लिया जाएगा। गांव के निकटतम आईटीआई, पॉलिटेक्निक में इन युवाओं को प्लंबर, मिस्त्री के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण सितंबर में शुरू होने जा रहा है।

बीटेक छात्रों को भी इसी साल से प्रशिक्षण सरकार ने तय किया है कि सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों को भी जल जीवन मिशन की योजनाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें अंतिम वर्ष की एक माह की ट्रेनिंग के बाद पेयजल विभाग की ओर से प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। पेयजल योजना की रिपोर्ट बनाकर विभाग में जमा कराने पर ही प्रमाण पत्र मिलेगा। यह प्रशिक्षण दिसंबर में शुरू होने जा रहा है।

पेयजल विभाग के सचिव नितेश झा ने बताया कि,जल जीवन मिशन की जो योजनाएं पूरी हो रही हैं, वह गांव की समिति को ही सुपुर्द की जा रही है। इन योजनाओं के तहत गांव में पेयजल लाइन की मरम्मत से लेकर नए कनेक्शन व अन्य कार्यों के लिए युवाओं की जरूरत है। सितंबर से आठ हजार युवाओं की आईटीआई पॉलिटेक्निक में ट्रेनिंग शुरू हो रही है। बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों को भी अलग से ट्रेनिंग दी जाएगी।

 

आईएएनएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source link

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

गया विधान परिषद् का चुनाव किस पार्टी का उम्मीदवार जीत रहा है?

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates