shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 
shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भारत विभाजन की विभिषिका की याद में पूरे देश मे मौन जुलूस निकालेगी भाजपा | BJP will take out a silent procession across the country in memory of the horror of partition of India

kmeindianews

kmeindianews


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 14 अगस्त को भाजपा देश भर में भारत विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के रूप में मना रही है। उन्होने बताया कि देश की आजादी के समय जो लाखों लोगों का नरसंहार हुआ, जो यातनाएं दी गई, उसे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में एक प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया जाएगा, जिसका अवलोकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 13 अगस्त को करेंगे।

भारत विभाजन की विभिषिका की याद में भाजपा कार्यकर्ता देश के सभी जिलों में मौन जुलूस निकालेंगे। इस मौन जुलूस में भारत विभाजन की विभिषिका को याद किया जाएगा। उन्होने बताया कि विभाजन विभिषका दिवस के कार्यक्रम के दौरान पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों, महापुरूषों की मुर्तियों के आस-पास स्वच्छता का कार्यक्रम भी किया जाएगा।

हर घर तिरंगा अभियान को राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सिंह ने कहा कि कभी कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना मुश्किल था,आज वहां का घंटाघर तिरंगे के रंग से रोशन हो रहा है। आज डल झील में तिरंगा यात्रा निकली है, क्या हमने इससे पहले इसकी कल्पना की थी? आज पूरा भारत तिरंगे से आच्छादित हो रहा है। हम सभी बहुत अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे हैं।

सिंह ने बताया कि 9 अगस्त से 11 अगस्त 2022 तक प्रचार-प्रसार, देश भक्ति भावना के लिए वातावरण निर्मित करने, जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकालने, हाट-बाजारों-मेलों तथा सार्वजनिक स्थानों पर इससे संबंधित होडिर्ंग लगाने के लिए अभियान चलाया गया जो अत्यंत ही सफल रहा। 11 अगस्त से 13 अगस्त तक, प्रत्येक वार्ड एवं गाँव में रघुपति राघव राजाराम भजन एवं वंदे मातरम् के साथ प्रभाती फेरी निकाली जा रही है। 11 अगस्त से 15 अगस्त तक देश भर में महापुरुषों की मूर्तियों एवं स्मारकों पर स्वच्छता अभियान अभियान चलाया जा रहा है।

15 अगस्त को गाँव-गाँव में झंडोत्तोलन होगा और स्वतंत्रता सेनानियों की त्याग एवं तपस्या को याद करके उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण अर्पित किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता झंडोत्तोलन करके उसका फोटोग्राफ बेवसाइट पर अपलोड भी करेंगे। उन्होने बताया कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक एवं जन-प्रतिनिधि इसमें भाग ले रहे हैं। आपको बता दें कि, आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सरकार हर घर तिरंगा का कार्यक्रम चला रही है जो 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है।

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source link

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

गया विधान परिषद् का चुनाव किस पार्टी का उम्मीदवार जीत रहा है?

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates