shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 
shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हर हाथ तिरंगा: राजधानी दिल्ली में बांटे जा रहे हैं 25 लाख तिरंगे | Tricolor every hand: 25 lakh tricolors are being distributed in the capital Delhi

kmeindianews

kmeindianews


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर हाथ तिरंगा अभियान के तहत सरकार राजधानी दिल्ली में 25 लाख तिरंगे बांटे जा रहे हैं। इस अभियान के तहत 14 अगस्त को दिल्ली के लोग शाम 5 बजे आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए हाथ में झंडे लेकर राष्ट्रगान गाएंगे और भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने का भी संकल्प लेंगे। हर हाथ तिरंगा अभियान के साथ ही सरकार ने दिल्ली में आसमान में शान से लहराते 500 तिरंगे भी स्थापित किए हैं।

आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए दिल्ली सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान हर हाथ तिरंगा शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शहीद कैप्टन अमित वर्मा सर्वोदय विस्यालय इंद्रपुरी में छात्रों के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने छात्रों के साथ बातचीत की। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और हर हाथ तिरंगा अभियान के बारे में उनको बताया। राजधानी को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत करने के इस अभियान की घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 जून को की थी। इस अभियान के तहत सरकार राजधानी में 25 लाख तिरंगे बांट रही है।

सिसोदिया ने कहा कि आजादी के बाद से, पिछले 75 वर्षों में भारत ने लंबा सफर तय किया है और अब वैश्विक लीडर होने का समय आ गया है। यह तभी होगा, जब पूरा देश भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने का संकल्प लेगा। इस दिशा में दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हर हाथ तिरंगा अभियान शुरू किया है और इसके तहत पूरी दिल्ली में 25 लाख तिरंगे वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए दिल्ली सरकार इस साल की शुरूआत से ही लगातार काम कर रही है।

राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को समझाते हुए शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज देश के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। हमें इसके गौरव को हमेशा बनाए रखने के लिए काम करना चाहिए। साथ ही यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तिरंगे के नीचे खड़ा देश का कोई भी निवासी कभी भी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सम्मानजनक जीवन के अधिकारों से वंचित न रहे। अगर हम यह सुनश्चित कर पाए तभी देश समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं और उनके सभी सपने भारत को दुनिया में सबसे महान और मजबूत बनाने पर केंद्रित होने चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अभियान के उद्देश्य को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज के वितरण के लिए एक मेगा अभियान चला रही है। इसके तहत दिल्ली सरकार के स्कूलों के सभी छात्रों को हर हाथ तिरंगा अभियान में भाग लेने के लिए झंडे दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी में 100 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source link

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

गया विधान परिषद् का चुनाव किस पार्टी का उम्मीदवार जीत रहा है?

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates