shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 
shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आईजीआई एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा के साथ व्यक्ति गिरफ्तार | Man arrested with foreign currency at IGI Airport

kmeindianews

kmeindianews


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर सीआईएसएफ के अधिकारियों ने एक व्यक्ति को अवैध विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी व्यक्ति ने अपने बैग में 1,54,500 डॉलर और 5,000 थाई बहत यानी करीब 1.24 करोड़ रुपये छिपा रखे थे। सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दीपक कुमार महाराज के रूप में पहचाने गए यात्री को संदिग्ध व्यवहार के चलते 21 जुलाई को रात करीब नौ बजे पकड़ा गया था।

महाराज थाई एयरवेज फ्लाइट के जरिए बैंकॉक जा रहा था, जब उसे चेक-इन क्षेत्र, आईजीआई हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर देखा गया। संदेह होने पर उसे उसके सामान की गहन जांच के लिए रैंडम चेकिंग प्वाइंट पर ले जाया गया। एक्स-बीआईएस मशीन से चेक करने पर उसके बैग के फाल्स बॉटम में छिपा हुए कुछ नोट दिखाई दिए।

इसके बाद, यात्री को चेक-इन औपचारिकताओं को पूरा करने की अनुमति दी गई और भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक उपायों के माध्यम से उसे कड़ी निगरानी में रखा गया। मामले की जानकारी सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सीमा शुल्क अधिकारियों को भी दे दी गई। अधिकारी ने कहा, जैसे ही यात्री ने चेक-इन और आव्रजन औपचारिकताओं को पूरा किया, उसे सीआईएसएफ निगरानी और खुफिया कर्मचारियों ने रोक लिया।

यात्री को उसके हैंड बैग के साथ प्रस्थान सीमा शुल्क कार्यालय लाया गया, जहां पूरी तरह से फिजिकली जांच के बाद, उसके पास से 1,54,500 डॉलर और 5,000 थाई बहत, जिसकी कीमत लगभग 1.24 करोड़ रुपये है, बरामद किए गए। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ करने पर महाराज इतनी मात्रा में विदेशी मुद्रा ले जाने के लिए वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। बाद में, उसे मामले में आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया।

सोर्स: आईएएनएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source link

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

गया विधान परिषद् का चुनाव किस पार्टी का उम्मीदवार जीत रहा है?

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates