shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 
shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

ग्वालियर में कांग्रेस कार्यकर्ता ने पत्नी को मारी गोली, मौत | Congress worker shot his wife in Gwalior, died

kmeindianews

kmeindianews


डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के प्रदेश स्तर के पूर्व प्रवक्ता ऋषभ सिंह भदौरिया ने सोमवार तड़के अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाला ऋषभ सिंह भदौरिया अपने परिवार के साथ रहता था। शुरूआती जांच में पता चला है कि रविवार शाम को दंपति के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो अगली सुबह भी जारी रही।

पुलिस ने बताया कि बहस के दौरान गुस्से में भदौरिया ने अपनी बंदूक निकाल ली। बंदूक देख पत्नी ने भागने की कोशिश की, लेकिन इस बीच उसके पति ने गोली चला दी।

गोली चलने की आवाज सुन भदौरिया के पिता कमरे के अंदर पहुंचे तो देखा कि उनकी बहू भावना भदौरिया जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। दंपति के दो बच्चे हैं, जो घटना के वक्त पास वाले कमरे में सो रहे थे। पुलिस के अनुसार, भदौरिया हमारे पहुंचने से पहले मौके से फरार हो गया था। वह अपने साथ बंदूक भी लेकर गया है।

भदौरिया के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ लगभग 16 मामले लंबित हैं जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, आपराधिक धमकी, जानलेवा हमला और अवैध हथियार रखना शामिल है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, यह मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हाथापाई के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source link

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

गया विधान परिषद् का चुनाव किस पार्टी का उम्मीदवार जीत रहा है?

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates