shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 
shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अमित शाह बोले, सपा का मतलब संपत्ति इकट्ठा कर परिवार का भला करो |

kmeindianews

kmeindianews


डिजिटल डेस्क, लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सपा का मतलब संपत्ति इकट्ठा करना और परिवार का भला करना। शिकोहाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सपा कहने के लिए ही समाजवादी पार्टी है। सपा के दो सूत्र हैं। स से संपत्ती इकट्ठा करना और प से परिवारवालों को सत्ता देना।

जब सपा की सरकार थी तब अखिलेश के परिवार से 45 लोग अलग-अलग पद पर थे। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 1.41 करोड़ गरीबों के घर में बिजली पहुंचाई है। शाह ने सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश बाबू कहते हैं कि अगर उनकी सरकार आएगी तो वह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। अरे अखिलेश भाई आप तो बिजली ही नहीं दे पाते थे, 200 यूनिट की क्या बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि कानपुर में समाजवादी इत्र वाले के यहां रेड पड़ी तो इतने नोट मिले कि मंच भर गया। क्या ऐसा धन जब्त करना चाहिए या नहीं। अखिलेश का मंत्र है धन इकट्ठा करो और विदेश में वेकेशन करो। भाजपा का मंत्र है कि धन इकट्ठा करो और गरीब कल्याण में खर्च करो। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पहले दो चरणों के मतदान में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी की 300 प्लस सीटें रहेंगी। उन्होंने कहा कि शिकोहाबाद वालों को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। मैं भगवान कृष्ण को प्रणाम करता हूं। इसी जगह जरासंध को पराजित किया। यहां जैन और हिंदू एकता का प्रतीक है। वीर सेनानी काली चरण गुप्ता शहीद हेम सिंह को प्रणाम करता हूं।

उन्होंने कहा कि हमने गरीब कल्याण के लिए ढेर सारे काम किए। 2014 में मोदीजी ने कहा था कि ये गरीब पिछड़ों की सरकार है। मोदी जी ने योगी जी को भेजा और घर-घर योजनाएं पहुंची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा अखिलेश यादव कोरोना वायरस से बचाव की वैक्सीन को लगवाने के लिए सबको मना करते थे और बाद में खुद ने कोरोना का टीका लगवा लिया। 130 करोड़ लोगों को मोदी जी ने टीका लगवा कर तीसरी लहर से बचाया। कोरोना काल में मोदी जी ने दो करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया। योगी जी ने दलहन और तेल दिया। पांच साल, एक और मौका दे दीजिए।

पांच साल तक यूपी के किसान को बिजली नहीं भरना है। जो बेटी 12 पास करेगी उसे स्कूटी देंगे। बेटे बेटियों को लैपटॉप दिए जायेंगे। योगी सरकार बनने के बाद कोई माफिया है क्या। योगी जी ने सभी को जेल में डालने का काम किया। यहां यदि कोई बली है तो बजरंग बली हैं। मोदी जी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया। दस साल तक सपा बसपा ने समर्थन देकर कांग्रेस की सरकार चलाई। पाकिस्तान से आकर आतंकी जवानों के सिर काटकर ले जाते थे।

सरकार कुछ नहीं करती थी। पुलवामा के बाद मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर घर में घुसकर मारा। दुनिया को संदेश दिया कि सीमा और सेना पर कोई आंख नहीं दिखा सकता है। अमित शाह ने कहा कि भाजपा गरीबों, पिछड़ों, असहायों के लिए शासन करती है। सपा-बसपा पार्टी अपनी-अपनी जातियों के लिए शासन करती है। जब सपा अती थी तो एक जाति का भला होता था, जब बसपा आती थी तो दूसरी जाति का भला होता था।

(आईएएनएस)

Source link

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

गया विधान परिषद् का चुनाव किस पार्टी का उम्मीदवार जीत रहा है?

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates