shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 
shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday  shilpanchaltoday 

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मणिपुर में भाजपा का घोषणापत्र जारी, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर और लैपटॉप देने का वादा |

kmeindianews

kmeindianews


डिजिटल डेस्क, इंफाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गुरुवार को मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें गरीब महिलाओं को दो रसोई गैस सिलेंडर, कॉलेजों की मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी, गरीब बालिकाओं को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण सभी मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने का वादा किया गया है।

नड्डा ने कहा कि चुनावी घोषणापत्र एक कागज का टुकड़ा नहीं है, बल्कि राज्य के चहुंमुखी विकास के साथ मणिपुर को स्थिर बनाने की प्रतिबद्धता का लोगों से वादा है। भाजपा के चुनावी घोषणापत्र के अनुसार, राज्य के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए मासिक पेंशन 200 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये और आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग की लड़कियों को रानी गैदिनलिउ नुपी महेरोई सिंगी योजना के तहत 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

यह घोषणा करते हुए कि भाजपा क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा और मणिपुर के मूल निवासियों और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के अधिकारों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में वापस आने के बाद पार्टी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय सहायता को 6,000 रुपये से बढ़ाकर प्रतिवर्ष 8,000 रुपये करेगी।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ए. शारदा देवी, राष्ट्रीय भाजपा प्रवक्ता और पार्टी के मणिपुर प्रभारी संबित पात्रा व अन्य नेताओं के साथ नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के पांच साल ने मणिपुर को अस्थिरता से स्थिरता में बदल दिया और अब पार्टी राज्य को एक बड़ी प्रोत्साहन राशि देने की इच्छुक है। नड्डा ने कहा, मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने उग्रवाद पर काबू पाया और शांति स्थापित की और मणिपुर को विभाजनकारी सियासत से एकजुट राजनीति में बदल दिया। सरकार ने नशीली दवाओं के खतरे को रोकने के लिए बहुत कुछ किया है।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आकांक्षी जिला मॉडल की तरह राज्य के चयनित ब्लॉकों में समग्र विकास पर विशेष ध्यान देने के साथ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए एक उपमंडल, एक उत्पाद योजना शुरू की जाएगी और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने व इससे संबद्ध व्यावसायिक अवसर बढ़ाने के लिए राज्य के तराई क्षेत्र में एक परिधीय रेल नेटवर्क एफओ-एफओ ट्रेन (फॉलो फुटहिल ट्रेन) भी शुरू की जाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रमुख ने कहा कि राज्य में स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देकर लगभग एक लाख रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से होमस्टे मालिकों को नकद प्रोत्साहन राशि और सब्सिडी दी जाएगी। भाजपा के घोषणापत्र में किए गए अन्य वादों में छोटे और सीमांत किसानों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और भूमिहीन किसानों के बच्चों को स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर तकनीकी शिक्षा दिलाने, आयुष्मान भारत और सीएमएचटी (मुख्यमंत्री जी हकलगी तेनबांग) योजना का 100 प्रतिशत कवरेज शामिल है। सभी पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, एम्स की स्थापना, प्रौद्योगिकी उन्नयन के लिए पूंजी जरूरतों और बेहतर बाजार पहुंच को सक्षम करने के लिए एमएसएमई को ब्याज मुक्त ऋण।

घोषणापत्र में विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के कौशल को बढ़ावा देने के लिए मणिपुर में कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना का भी वादा किया गया है, जिसमें गो टू विलेज और गो टू हिल्स जैसी जन-केंद्रित पहलों का विस्तार किया जाएगा, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ घरों के दरवाजे तक पहुंचाया जा सके। 25 लाख तक के शून्य ब्याज ऋण प्रदान करने के लिए 100 करोड़ स्टार्ट-अप मणिपुर फंड की स्थापना के वादे के अलावा भाजपा ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लोकतक मेगा इको-पर्यटन परियोजना शुरू करने का भी वादा किया।

(आईएएनएस)

Source link

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

गया विधान परिषद् का चुनाव किस पार्टी का उम्मीदवार जीत रहा है?

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates